आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

 

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. बारी सोरेन को एसी तो बास्को बेसरा को छड़ी मिली है. जबकि बिनोती हांसदा को चूड़ी, भुगलू सोरेन को टॉर्च, रविंद्र बेसरा को बेंच, रमेश बुलमूचू को बिस्किट, सकला माडी को बक्सा, सावित्री लेआंगी को ईंट, और संजय सरदार को बाल्टी मिली है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में आज निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मेयर पद के सभी वैध प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया. चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशी अब अपने- अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान को और गति देंगे.

निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित समय के अनुसार प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई. प्रशासन की ओर से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं. कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के बाद उत्साह व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *