शहर की युवाओं की सामाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी ने होली की खुशियाँ जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में रहने वाले सैकड़ो स्लम बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया । टीम ने बस्ती के सैकड़ों बच्चों के बीच रंग,अबीर,पिचकारी व मिठाईया बाँट रंगों के त्योहार को खुशियों के रंग में समेटने का काम किया । जिसे देख बस्ती वासियों के बीच खुशियो का माहौल था । कार्यक्रम में देखते ही देखते बच्चो के साथ साथ बस्ती के बूढ़े बुजुर्ग भी शामिल होकर जमकर होली मनाई,कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के राजकुमारी,रानी सिंह,हरि सिंह राजपूत,चंदन,संदीप,अजितेश,मोहित,सूरज,महेश,बबलू,आशीष,विवेक,अभिषेक,राहुल,श्रवण,शुभम,प्रवीण, मोलू व अन्य शामिल थे



