आबकारी और आर्म्स एक्ट मामले में नामजद आरोपी सुशांतो कर्मकार गिरफ्तार, कपाली पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

 

कपाली ओपी क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी थाना कांड संख्या 146/25, दिनांक 19 सितंबर 2025 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त सुशांतो कर्मकार (27 वर्ष), पिता शंकर कर्मकार, निवासी रोड नंबर 15, जवाहर नगर, मानगो, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.