कैरव गांधी अपहरण कांड: शाद आलम की जमानत याचिका दाखिल, कल होगी सुनवाई

Spread the love

 

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के चर्चित कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े बिस्टुपुर थाना कांड संख्या 5/26 में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इमरान से पूछताछ के दौरान कई अहम नाम सामने आए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इमरान से हुई पूछताछ के आधार पर इस मामले में कुल 12 लोगों के नाम सामने आए थे।

इन्हीं नामों में बिहार के नालंदा निवासी शाद आलम का भी नाम शामिल है। इस मामले में शाद आलम की ओर से जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में अपने अधिवक्ता राहुल गोप के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की गई है। अदालत में दाखिल इस जमानत याचिका का नंबर 325/26 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस याचिका पर सत्र न्यायाधीश की अदालत में कल सुनवाई निर्धारित की गई है। इस मामले में सभी की नजर अदालत के फैसले पर टिकी हुई है कि शाद आलम को जमानत मिलती है या नहीं।