रंगदारी-लेवी मांगने वाले सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, आमदा ओपी का मामला

Spread the love

 

आमदा ओ0पी0 (खरसावाँ थाना) अन्तर्गत पिताकलाग  में पुल निमार्ण कंपनी के साईट पर दिनांक 03.04.2026 को करीब 06 अज्ञात लोगों के द्वारा साईट पर उपस्थित मुंशी और  काम कर रहे लोगों को धमकाने एवं साईट इंचार्ज और मुंशी को फोन पर जंगल का आदमी के नाम पर काम चालू रखने के लिए पाँच लाख रुपये की रंगदारी-लेवी का माँग की गई थी. इस संबंध में खरसावाँ थाना काण्ड सं0-14/26 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ़्तारी हेतु एसपी के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 07 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के पास धमकी देने के लिए प्रयुक्त (1) दो मोबाईल फोन, (2) दो सीम, (3) एक देशी कट्टा, (4) एक देशी पिस्टल, (5) दो गोली, (6) तीन बाईक को जप्त किया गया है. बता दें कि इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है और पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण कर हत्या करने जैसे गंभीर अपराध में जेल जा चुके  हैं. 

* गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम- 

1. मो0 एहसान अंसारी, उम्र – करीब 30 वर्ष, पिता – स्व0 मजनु अंसारी, साकिन – टोला – घोड़ासाई, ग्राम – खरसावाँ

2. शमीर सामड़, उम्र – करीब 35 वर्ष, पिता – मंगल सामड, साकिन – बायडीह, थाना – कुचाई

3. मो0 मोदासीर अंसारी, उम्र – करीब 30 वर्ष, पिता – मो0 जसीम, साकिन – कदमडीहा

4. रविन्द्र हाईबुरू, उम्र – करीब 38 वर्ष, पिता – स्व0 भोलाय हाईबुरु, साकिन – रायसिंदरी

5. चन्द्रमोहन बांकिरा उर्फ पांडु, उम्र – करीब 25 वर्ष, पिता – मुण्डा बांकिरा, साकिन – खमारडीह

6. दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन, उम्र – करीब 30 वर्ष, पिता – मानकी चाकी, साकिन – कृष्णापुर

7. असीम बारिक, उम्र – करीब 24 वर्ष, पिता – सुभाष बारिक, साकिन – कुम्हारशाही शामिल हैं. 

* अपराधियों से बरामदगी- 

(1) एक देशी कट्टा 

(2) एक  देशी पिस्टल और दो गोली 

(3) धमकी देने के लिए प्रयुक्त दो मोबाईल फोन और दो सीम

(4) मोबाईल- 07, कुल- 09

(5) बाईक-03