अंगिका विकास परिषद आदित्यपुर सरायकेला खरसावां की आवश्यक बैठक टाटा प्लाई होम कार्यालय में संपन्न हुई.


जिसमें संस्था के निबंधन एवं स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की गई. जिनमें मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रीय महिलाएं एवं दैनिक मजदूरी करने आदित्यपुर और औद्योगिक क्षेत्र में दूर दराज इलाके से आने वाली महिला एवं पुरुष एवं स्थानीय बाजार में अपनी विभिन्न उत्पादों को बेचने आने वाली महिला एवं पुरुष के लिए एक रात्रि विश्राम भवन या रैन बसेरा भवन का निर्माण की जरूरत है. जिसके लिए नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर से निगम कार्यालय में अंगिका विकास परिषद का एक शिष्टमंडल द्वारा यथाशीघ्र मिलने का निर्णय लिया गया. उन्हें ज्ञापन के माध्यम से इसके अलावा कई स्थानीय समस्याओं से अवगत कराने का प्रस्ताव रखा गया है. आज की बैठक की अध्यक्षता अंगिका विकास परिषद के संयोजक विजय शंकर मिश्र ने की. बैठक में मुख्य रूप से परिषद के महामंत्री ऋतुराज सिंह, जितेंद्र मिश्रा, उमाकांत चौधरी, कार्यालय प्रभारी मनमोहन झा एवं अश्विनी कुमार झा तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

