नेतरहाट होटल संघ के तत्वावधान में आयोजित भक्ति तीर्थ यात्रा श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रही। इस यात्रा में हेमंत प्रसाद, विनय प्रसाद, संजय कुमार सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर, माता दरबार, सोनमर्ग, डल झील एवं परी महल जैसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा का आनंद उठाया। नेतरहाट होटल संघ की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।



