Jamshedpur: भीषण गर्मी में आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोनारी कांग्रेस पार्टी द्वारा ठंडे पानी एवं शरबत का वितरण किया गया। सोमवार को एयरोड्रम मार्केट के सामने लगाए गए इस शिविर में सड़क से गुजर रहे लोगों को ठंडा पानी और शरबत उपलब्ध कराया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष Awadhesh Kumar Singh ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बबन शुक्ला, सोनारी मंडल अध्यक्ष दीपक यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष कविराज रजक, जिला सचिव शिल्पी चक्रवर्ती और कांग्रेस नेत्री प्रेमी एंथोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला उपाध्यक्ष गौरी देवी एवं सोनारी कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पहल से राहगीरों को गर्मी से काफी राहत मिली और लोगों ने इस प्रयास की सराहना की।

