मुख्यमंत्री आवास में बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और शहरी आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही मानगो एवं जमशेदपुर पश्चिम के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु योजनाओं को तेज़ी से लागू करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जमशेदपुर पश्चिम के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुलाकात के बाद बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

