जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 जून 2026 को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।


जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसमें केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडेय की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और BLA-2 सदस्यों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया।
बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रमुख प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा पार्टी झंडे के उपयोग पर रोक, किसी भी कार्यक्रम की पूर्व सूचना जिला समिति को देने की अनिवार्यता, तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाना शामिल है।
बैठक में कई विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो ने किया।

