रामगढ़ के अमरपाली आमों ने दुबई में बनाई पहचान, 4 टन आमों की पहली खेप निर्यात

Spread the love

रामगढ़ जिले के किसानों के लिए गर्व का क्षण तब आया जब दुलमी और गोला प्रखंड में उत्पादित 4 टन अमरपाली आमों की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई के लिए रवाना की गई। उपायुक्त Rituraj ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झारखंड सरकार की बिरसा ग्रीन विलेज योजना के तहत विकसित बागानों से तैयार इन आमों को “Ramgarh Jharkhand Amrapali” ब्रांड के तहत विशेष ग्रेडिंग और आकर्षक पैकेजिंग के बाद निर्यात किया गया। इस उपलब्धि में महिला किसानों, एफपीओ और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने इसे ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है, जिससे भविष्य में झारखंड के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।