शिक्षक से रिश्वत लेने के आरोप में मुखिया गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Spread the love

समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखिया सिया राम राय को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि एक शिक्षक से काम कराने के एवज में पैसे की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सिया राम राय को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले की चर्चा तेज हो गई।