नए शैक्षणिक सत्र से पहले योगी सरकार का बड़ा प्लान, नामांकन से लेकर दक्षता तक शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की व्यापक योजना तैयार की है। इस योजना का फोकस स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता और दक्षता को सुधारने पर रहेगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को स्कूल से जोड़ा जाए और पढ़ाई में उसकी समझ व कौशल दोनों को बेहतर किया जाए।

इस योजना के तहत स्कूलों में 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे, साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें फिर से शिक्षा से जोड़ा जाएगा। सरकार की ओर से यह भी प्रयास किया जाएगा कि बच्चों को केवल दाखिला ही नहीं मिले, बल्कि उन्हें आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा के जरिए दक्ष भी बनाया जाए। शिक्षा विभाग विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग और सुधार कार्यक्रमों को लागू करेगा, ताकि नए सत्र में पढ़ाई की गुणवत्ता में ठोस सुधार देखा जा सके.