पवन सिंह और निशांत कुमार बने MLC, निर्विरोध जीत से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

Spread the love

पटना : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में पवन सिंह और निशांत कुमार समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों की जीत तय हो गई। एनडीए के उम्मीदवारों में भाजपा और जदयू के प्रत्याशियों के साथ अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

इस चुनाव में पवन सिंह और निशांत कुमार के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। विधान परिषद पहुंचने के साथ ही दोनों नेताओं की राजनीतिक भूमिका और प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सभी सीटों पर निर्विरोध परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।