बंगाल में नौकरशाही का ‘डी-तृणमूलिफिकेशन’ तेज, मचा सियासी हड़कंप

Spread the love

कोलकाता :पश्चिम बंगाल में चल रहे सियासी तनाव और TMC में जारी अंदरूनी संकट के बीच नौकरशाही ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि राज्य सचिवालय नबान्न में तृणमूल कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों को अहम पदों से हटाकर नई प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जा रही है। इसे राजनीतिक हलकों में ‘डी-तृणमूलिफिकेशन’ की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुछ अधिकारियों को कम महत्वपूर्ण पदों पर भेजा जा रहा है, जबकि पहले से किनारे किए गए अफसरों को फिर से प्रमुख जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इससे प्रशासनिक हलकों में अस्थिरता और चर्चा दोनों बढ़ गई है।

वहीं, इस पूरे मामले ने राज्य की राजनीति को और गर्म कर दिया है। TMC और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नौकरशाही में यह बदलाव आने वाले समय में प्रशासनिक और राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है।