मुंबई :रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद OTT पर भी नया इतिहास रच दिया है। 4 जून 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही सप्ताह में 12.8 मिलियन दर्शक जुटाकर भारतीय OTT इतिहास का सबसे बड़ा ओपनिंग वीक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 1 से 7 जून के बीच यह देश की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल रही.


फिल्म इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड बना चुकी है और लंबे समय तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चली। OTT रिलीज के बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और फिल्म ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
फिल्म की डिजिटल सफलता को रणवीर सिंह की लोकप्रियता और मजबूत कंटेंट का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी नए मानक स्थापित किए हैं, जो आने वाली फिल्मों के लिए एक बड़ा बेंचमार्क साबित हो सकते हैं।

