नई दिल्ली :इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारत को एक अजीबोगरीब गलती की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज विप्राज निगम बार-बार पिच के बीच वाले हिस्से में दौड़ते हुए पाए गए, जिसे अंपायर ने नियमों का उल्लंघन माना। इसके बाद टीम इंडिया ए को 5 पेनल्टी रन का नुकसान हुआ और यह रन श्रीलंका ए के खाते में जोड़ दिए गए।


जानकारी के अनुसार, अंपायर ने पहले भी भारतीय खिलाड़ियों को पिच के बीच में न दौड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद गलती दोहराई गई। इसी वजह से नियमों के तहत श्रीलंका ए को 5 अतिरिक्त रन मिले, जिससे मैच के दौरान स्कोर पर सीधा असर पड़ा।
इस मुकाबले में श्रीलंका ए को बाद में एक और बार इसी तरह के उल्लंघन के चलते अतिरिक्त 5 पेनल्टी रन मिले, जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। इस घटना ने मैच के दौरान अनुशासन और नियम पालन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

