एनएसयू रोटरेक्ट क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह ‘द लास्ट फॉल इन’ आयोजित, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित

Spread the love

नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (NSU) के रोटरेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘द लास्ट फॉल इन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि रोटेरियन कृष्ण खरिया एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन जितेश चौधरी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राकेश कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. श्रद्धा वर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष दीपिका कुमारी तथा क्लब मॉडरेटर अभिनव कुमार ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन छात्रों के वर्षभर के समर्पण और परिश्रम को पहचान देने का माध्यम है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में भी इस सम्मान समारोह का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। अतिथियों ने भी छात्रों को समाज सेवा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। रोटारेक्टर ऑफ द टेन्योर का पुरस्कार शुभो पात्रा, बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का सम्मान शिबांश महापात्रा, बेस्ट टीम प्लेयर का पुरस्कार श्रुति शर्मा तथा फाइनेंशियल एक्सीलेंस अवार्ड नूर अफशां को प्रदान किया गया। वहीं द लेगेसी ऑफ गाइडेंस अवार्ड अभिनव कुमार को तथा एक्सीलेंस इन सपोर्ट अवार्ड प्रतीक झा और राज विवेक यादव को दिया गया।

इसके अलावा क्लब के दस सक्रिय सदस्यों को ‘रोटारेक्टर ऑफ द मंथ’ सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।