राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Hemant Soren शुक्रवार दोपहर अचानक दिल्ली रवाना हो गए, जिसके बाद उनके दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


गौरतलब है कि गुरुवार को हुए राज्यसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार Baijnath Ram और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार Parimal Nathwani ने जीत दर्ज की, जबकि इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवार Pranav Jha को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव परिणाम ऐसे समय आए हैं जब राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद महागठबंधन की एकजुटता और राजनीतिक समीकरणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
ऐसे राजनीतिक माहौल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि उनके दौरे के आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि वे शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुनाव परिणामों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।
फिलहाल सभी की नजरें दिल्ली में होने वाली संभावित बैठकों और झारखंड की आगामी राजनीतिक दिशा पर टिकी हुई हैं।

