Shirdi/Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने Shirdi Sai Baba Temple पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन-पूजन किए और राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा मन को शांति प्रदान करती है और जीवन में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।


दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों से व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है और समाज के लिए बेहतर कार्य करने का संकल्प मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिलती है और वे समय-समय पर झारखंड के साईं मंदिरों में भी दर्शन के लिए जाते हैं।
इस अवसर पर Shri Saibaba Sansthan Trust के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरख गाडिलकर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं साईं बाबा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु शिरडी पहुंचते हैं और साईं बाबा के विचार आज भी समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे साईं बाबा से अच्छे विचार, सकारात्मक सोच और भविष्य में बेहतर कार्य करने की शक्ति का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना है कि लोगों के हित में और अधिक अच्छे कार्य करने की प्रेरणा और शक्ति मिलती रहे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सकारात्मक सोच तथा जनसेवा सबसे महत्वपूर्ण है।
जल संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के कई क्षेत्रों में पहले गंभीर जल संकट था, लेकिन अब बड़ी संख्या में घरों तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध राज्य है तथा देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

