खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुंजला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता Syama Prasad Mookerjee के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों, देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण तथा जनसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरहू मंडल अध्यक्ष विजय राम गंझू ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
सभा में दानियाल भगत, दिलीप हीरो, सावन मुंडा, मंगराह मुंडा, बालमुकुंद सिंह, सिकंदर सिंह, विशुन तांती, जले महतो, लूरका महतो सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

