जमशेदपुर में AJSU की सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में सोमवार को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। साथ ही युवाओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों पर समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

शुभम भारद्वाज, आसिफ खान और सुमित कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की आवाज रही है। वहीं जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, चंदेश्वर पांडेय, लालन झा, विकास महतो, मंटू शुक्ला, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साह, नगर अध्यक्ष राज सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।