जमशेदपुर: विजय गार्डन महिला समूह ने उत्साह के साथ मनाया सावन महोत्सव, महिलाओं ने लिया पारंपरिक रंगों का आनंद

Spread the love

जमशेदपुर: विजय गार्डन महिला समूह की ओर से सावन महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ सावन की खुशियों को साझा किया। महिलाओं ने लहरिया साड़ियों में सज-धजकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेहंदी, सोलह श्रृंगार और सावन की पारंपरिक थीम कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सावन थीम पर आधारित गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया। आयोजन को सफल बनाने में समिति की सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उषा ओझा ने प्रथम, कल्याणी ने द्वितीय और राधिका सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में विमला सिंह, नमिता, स्वाति पटनायक, स्नेहा श्रीवास्तव, अमृता तिवारी, सीमा वर्मा, सुषमा सिंह, अंकिता चंद्रा, मीता पाल, पिंकी, प्रीति वर्मा, सुमन शर्मा और रंजू प्रकाश सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

सावन महोत्सव के माध्यम से महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति, आपसी मेल-जोल और उत्सव की खुशियों को जीवंत किया।