BJP New Team: नितिन नबीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम, स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। नई टीम में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं अनुभवी नेताओं को भी संगठन में अहम भूमिका सौंपी गई है।

नई टीम में बीएल संतोष को एक बार फिर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वरिष्ठ नेता राम माधव की भी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। दोनों को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लव कुमार देव, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

नई टीम में अनुभव और नए चेहरों का संतुलन दिखाई दे रहा है। पार्टी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।