बोकारो: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार फेज-5, सतनपुर में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, गौतम झा के साथ मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में मारपीट की पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
सिटी DSP राजीव रंजन के अनुसार, शिकायत के आधार पर सेक्टर-12 थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारण और पड़ोसियों के बीच हुए विवाद की पूरी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

