जमशेदपुर: जमशेदपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JUCBL) की 25वीं वार्षिक आमसभा रविवार, 23 अगस्त 2026 को आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में बैंक के कामकाज, अब तक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में बैंक के चेयरमैन विजय प्रकाश शर्मा, संस्थापक सदस्य हरे राम सिंह और हरिश कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गोराई, पूर्व चेयरमैन नंदजी सिंह सहित शेयरधारक, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व निदेशक सौमित्र विश्वास के अलावा वर्तमान बोर्ड सदस्य अमित कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, काशीनाथ सिंह, रंजीव कुमार मोहंती, तेजवंत कौर और मनबेंद्र सिंह भी शामिल हुए।
बैठक में बैंक को मजबूत बनाने के लिए सहयोग, पारदर्शिता और जवाबदेही को जरूरी बताया गया। ग्राहकों और शेयरधारकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

