रामगढ़: भुरकुंडा के काली मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी से रुपये ले उड़े चोर

Spread the love

रामगढ़: भुरकुंडा ओपी के पास स्थित काली मंदिर में चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर के अंदर रखी दानपेटी से रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूजा समिति के सदस्यों में नाराजगी है।

पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार चोरों ने दानपेटी को निशाना बनाया है। समिति का दावा है कि मंदिर परिसर से घंटी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर समिति के सदस्यों ने चिंता जताई है।

समिति ने सवाल उठाया कि भुरकुंडा ओपी के नजदीक मंदिर होने के बावजूद चोरी की घटनाएं बार-बार कैसे हो रही हैं। सदस्यों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने, चोरों की जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दानपेटी से चोरी हुई रकम कितनी है, इसका सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है।