जमशेदपुर: जुगसलाई के घोड़ा चौक के पास स्थित मुंका होंडा शोरूम के बाइक सर्विस सेंटर में आज कुछ ग्राहकों ने हंगामा किया। ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर बाइक की सही तरीके से सर्विस नहीं करने का आरोप लगाया।


ग्राहकों का कहना है कि सर्विस के लिए बाइक जमा कराने के बाद जब वाहन वापस मिलता है, तो कई बार उसकी स्थिति पहले जैसी ही रहती है। आरोप है कि बाइक की उचित मरम्मत नहीं की जाती और इंजन ऑयल बदलने जैसी आवश्यक सर्विस भी नहीं की जाती। इससे नाराज ग्राहक शुक्रवार को सर्विस सेंटर पहुंचे और अपनी शिकायतों को लेकर विरोध जताया।
हंगामा कर रहे ग्राहकों ने शोरूम प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी वाहनों की सही तरीके से जांच और मरम्मत नहीं की गई, तो सर्विस सेंटर में तालाबंदी की जाएगी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्राहकों और शोरूम प्रबंधन के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद फिलहाल स्थिति शांत हो गई। हालांकि, शोरूम प्रबंधन की

