जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टीएफए ग्राउंड के पास युवती पर गर्म चाय फेंकने के मामले में आरोपी सनी कुमार मिश्रा को कोर्ट से राहत मिली है। गुरुवार को ADJ-5 कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। आरोपी की ओर से अधिवक्ता ए. झा ने अदालत में पक्ष रखा।


जानकारी के अनुसार, घटना 6 अप्रैल की रात की है। बताया गया कि चाय मिलने में देरी को लेकर आरोपी और युवती के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी पर युवती के ऊपर गर्म चाय फेंकने का आरोप लगा। गर्म चाय गिरने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना के बाद चाय की दुकान पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। गंभीर रूप से झुलसने के कारण युवती को कई दिनों तक टीएमएच के सीसीयू में भर्ती रहकर इलाज कराना पड़ा।
अब ADJ-5 कोर्ट द्वारा आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार किए जाने के बाद मामले में उसे राहत मिली है। मामले से जुड़े अन्य कानूनी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

