जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-6 से वंदना मोदक के लापता होने का मामला सामने आया है। 28 अगस्त की सुबह घर से निकलने के बाद जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उनके बेटे चंदन मोदक ने कदमा थाना में लिखित शिकायत देकर महिला की तलाश कराने की मांग की है।


परिजनों के अनुसार, वंदना मोदक 28 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:15 बजे घर से निकली थीं। इसके बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटीं। परिवार ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की।
लगातार प्रयास के बाद भी जब वंदना मोदक का कोई सुराग नहीं मिला, तो चंदन मोदक ने कदमा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा। परिवार ने पुलिस से महिला की जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित वापस ल

