टाटानगर रेलवे अपडेट: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त कोच, 11 अक्टूबर तक मिलेगा यात्रियों को लाभ

Spread the love

जमशेदपुर: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से ट्रेन में कुल दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इनमें एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच शामिल है। यह अतिरिक्त कोच व्यवस्था 11 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

रेलवे के अनुसार, शनिवार से ट्रेन में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जा रहा है। वहीं, 10 अक्टूबर से अतिरिक्त स्लीपर कोच भी जोड़ा जाएगा। अतिरिक्त कोच लगने से ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को टिकट मिलने तथा सीट उपलब्ध होने की संभावना बेहतर होगी। त्योहार और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इस फैसले का लाभ केवल टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। चक्रधरपुर रेल मंडल के अन्य स्टेशनों से शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सीटों का फायदा मिलेगा।

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहारी सीजन के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की है। अतिरिक्त कोच लगने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।