जमशेदपुर: बागबेड़ा में 45 दिवसीय जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का समापन, युवाओं को मिले प्रमाण पत्र

Spread the love

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित प्रोजेक्ट सेंटर में युवाओं के लिए आयोजित 45 दिवसीय जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का समापन हुआ। Head Held High Foundation की ओर से संचालित MIC Job Readiness Training Program के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं के लिए ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और वार्ड सदस्य उमेश पांडेय बतौर अतिथि शामिल हुए। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्हें माला एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

प्रशिक्षण में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के 12वीं पास युवाओं ने हिस्सा लिया। 45 दिनों के दौरान उन्हें जीवन कौशल, संवाद करने की कला, कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी और वित्तीय जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना था।

समारोह में सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और उमेश पांडेय ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम का आयोजन Trainer Cum Lead Head निर्मल कुमार सिंह और Centre Coordinator शामनोज झा के नेतृत्व में किया गया।