झारखंड: झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री तथा गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर JMM युवा नेता सिमरन भाटिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन पार्टी, सरकार और गिरिडीह की जनता के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रिक्त हो गया है।


सिमरन भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत थे। उन्होंने अपना जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। भाटिया ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है और जनता के प्रति उनका योगदान तथा समर्पण लंबे समय तक याद किया जाएगा।
उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
सिमरन भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की जनसेवा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगी।

