जमशेदपुर: ट्रैफिक नियमों का पालन करने की पुलिस की अपील, हेलमेट और सीट बेल्ट को बताया जरूरी

Spread the love

जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने शहरवासियों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हर सफर के दौरान हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में यात्रा करने वालों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की है।

पुलिस ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल केवल पुलिस की चेकिंग या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि हर यात्रा में अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

जमशेदपुर पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन जिम्मेदारी के साथ करें। पुलिस के अनुसार, नियमों का उद्देश्य केवल चालान काटना या वाहन चालकों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों और यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा के लिए वह लगातार प्रतिबद्ध है और लोगों का सहयोग सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।