जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक तीसरे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रक्रिया सत्र 2024-2028 के रेगुलर तथा सत्र 2022-2026 और 2023-2027 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए होगी। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।


अधिसूचना के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 से 5 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
वहीं, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा रहेगी। इसके बाद 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने की सलाह दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को समय पर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान पूरा करना होगा।

