जमशेदपुर: कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज होगा समापन, बंधु तिर्की होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमिटी की ओर से बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में जिला अध्यक्ष की ओर से झंडा तोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन कुमार सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह की अध्यक्षता जिला सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत करेंगे। संगठन की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह को लेकर जिला सेवादल की ओर से कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर संगठन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।