जमशेदपुर: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार को बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत की गई। पंडाल निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भोला सिंह ने भूमि पूजन संपन्न कराया।


इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी, अध्यक्ष राजेश सिंह, पप्पू, महामंत्री दीपक झा, सूरज सिंह, रितेश झा, राशि सिंह, पिंटू पांडेय और चंदन उपाध्याय समेत समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
भूमि पूजन के बाद समिति की बैठक हुई, जिसमें दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पंडाल, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल होने और आयोजन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन बेहतर और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।
समिति की ओर से आने वाले दिनों में पूजा से जुड़ी अन्य तैयारियों को भी गति देने की बात कही गई है।

