जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपने नये ‘प्लेट मिल कलिंगानगर प्रोजेक्ट’ के कार्यान्वयन के लिए एक अक्तूबर से विशेष प्रोजेक्ट टीम का गठन किया है। प्रस्तावित मिल रक्षा, जहाज निर्माण, ऊर्जा पाइपलाइनों, तटीय संरचनाओं और पवन ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए चौड़ी और मोटी प्लेटों का निर्माण करेगी। प्रोजेक्ट के लिए प्रिया रंजन पांडेय, चीफ कोक प्लांट, टीएसके, आइएल2 को ‘चीफ प्लेट मिल टीएसके प्रोजेक्ट’ का प्रोजेक्ट लीड नियुक्त किया गया है।


प्रिया रंजन पांडेय जाजपुर से काम करेंगी और प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए जीएम पीएंडसी ओडिशा एवं महाराष्ट्र के मार्गदर्शन में कार्य करेंगी। प्रशासनिक रूप से वे वीपी ऑपरेशन्स टीएसके, जो प्रोजेक्ट के प्रायोजक हैं, को रिपोर्ट करेंगी। वहीं विष्णु शंकर पाढ़ी, चीफ पीएंडसी मिल्स एंड डाउनस्ट्रीम टीएसके एवं एनआइएनएल, आइएल2 को ‘चीफ पीएंडसी प्लेट मिल टीएसके प्रोजेक्ट’ का प्रोजेक्ट मैनेजर बनाया गया है। वे जाजपुर में तैनात रहेंगे और चीफ प्लेट मिल कलिंगानगर प्रोजेक्ट को रिपोर्ट करेंगे।
प्रोजेक्ट के सुचारू और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए विशेष सपोर्ट टीम में प्रकाश सिंह, हेड पीएंडसी लॉजिस्टिक्स, आइएल3 को जाजपुर से लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी दी गयी है। उत्सव कश्यप, हेड एनवायरमेंट क्लियरेंस एंड कंप्लायंस, आइएल3 जमशेदपुर से पर्यावरण स्वीकृति से जुड़े कार्य देखेंगे और आवश्यकता के अनुसार प्रोजेक्ट साइट पर भी मौजूद रहेंगे।
श्रीकांत कुमार भद्र, हेड लैंड एंड लीज कलिंगानगर, आइएल3 जाजपुर से भूमि और वन मंजूरी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेंगे। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, आवश्यकता के आधार पर आगे टीम में अन्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा चीफ इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, लैंड मैनेजमेंट, एनवायरमेंट, कॉरपोरेट अफेयर्स और रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव (भुवनेश्वर) की क्षैतिज सहायता टीमें भी प्रोजेक्ट से जुड़ी मंजूरियों और अन्य कार्यों के लिए आपसी समन्वय बनाए रखेंगी, ताकि परियोजना का कार्य समय पर आगे बढ़ सके।

