मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में आई दरार के बाद अब एक भावुक घटनाक्रम सामने आया है। शो की शुरुआत से ही एक-दूसरे के करीबी रहे दोनों के बीच एक टास्क के दौरान विवाद हो गया। यंग और गुल्लू की ओर से स्काउट को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद बहस बढ़ गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। गुस्से में स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया।


इसके बाद लव गिल के साथ भी पजामा-नाड़ा को लेकर स्काउट की बहस हो गई। लगातार विवादों के बीच स्काउट घर में अकेले पड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने सारे बाल काटकर सिर मुंडवा लिया। बाद में वह स्मोकिंग रूम में भावुक होकर रोने लगे। आम्रपाली दुबे और लव गिल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्काउट ने कुछ समय अकेले रहने की इच्छा जताई।
इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर यंग डीएसए स्काउट के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर बातचीत की और आपसी गलतफहमियां दूर कर फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच यह भावुक पल शनिवार को प्रसारित होने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में देखने को मिल सकता है।

