मनोज तिवारी बने झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मनोज तिवारी को झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

मनोज तिवारी की राजनीतिक यात्रा बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई थी। उन्होंने संगठन में युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा जिला मंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल तक जिम्मेदारी निभाई। अब संगठन ने उन्हें किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

अपनी नियुक्ति पर मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर ब्रह्मानंद झा, पंकज सिंह, रणधीर गुप्ता, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, सूरज भोला, अमरेश गोस्वामी, किशन प्रधान, गणेश कालिंदी, श्याम बाबू दास, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार, अभिषेक पराशर, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश रंजन, अभिषेक ओझा, चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित