मुंबई: बिग बॉस 18 फेम सारा अरफीन ने दिखाई अपने घर की झलक, इगुआना से लेकर सिनेमा रूम तक है खास

Spread the love

मुंबई: बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं सारा अरफीन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने घर की झलक दिखाई। उनके घर में बड़ा हॉल, सोफा सेट, पियानो और सारा की बनाई हुई पेंटिंग्स नजर आती हैं। घर की इंटीरियर थीम ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंगों पर आधारित है, जो पूरे घर को अलग लुक देती है।

सारा ने अपने खास पालतू जानवर इगुआना को भी फैंस से मिलवाया। उसके लिए घर में एक बड़ा पिंजरा बनाया गया है। सारा ने बताया कि इगुआना खाने के लिए पिंजरे में जाती है, जबकि बाकी समय वह घर में ही रहती है।

उन्होंने घर की लाइब्रेरी, डाइनिंग एरिया, बेडरूम और बच्चों के कमरे की भी झलक दिखाई। लाइब्रेरी में उनके पति अरफीन खान का वर्क स्टेशन है। वहीं उनके सात साल के बेटे जिदान के लिए भी एक छोटा वर्क स्टेशन बनाया गया है। सारा ने बताया कि उनका बेटा पियानो सीख रहा है, जबकि उनकी बेटी को आर्ट में दिलचस्पी है।

सारा के अनुसार, वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजतीं और उन्हें घर पर ही पढ़ाती हैं। घर में बच्चों की पढ़ाई और उनकी रुचियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जगह बनाई गई हैं।

घर में एक अलग सिनेमा रूम भी है, जिसे अरफीन खान ने डिजाइन किया है। इसमें बड़ा टीवी और साउंडप्रूफ दीवारें हैं। सारा के बेडरूम में टीवी के लिए बेड के अंदर ही खास जगह बनाई गई है, जिससे जरूरत नहीं होने पर टीवी को अंदर किया जा सकता है।