जमशेदपुर: निजी गाड़ी पर ‘पुलिस’ बोर्ड लगाकर एसएसपी आवास पहुंचा टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मी, पूछताछ में बताई परेशानी

Spread the love

जमशेदपुर: टाटा स्टील यूआईएसएल के एक कर्मचारी की निजी गाड़ी पर ‘पुलिस’ का बोर्ड लगा होने का मामला सामने आया है। मामला तब चर्चा में आया, जब वह अपनी गाड़ी लेकर जमशेदपुर के एसएसपी आवास के बाहर पहुंचा। गाड़ी पर पुलिस बोर्ड लगा देखकर वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने उससे इस संबंध में सवाल किया।

युवक ने अपना नाम चंद्रशेखर भूमिज बताया और खुद को टाटा स्टील यूआईएसएल का कर्मचारी बताया। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह पिछले कुछ समय से परेशानियों से गुजर रहा है और इन्हीं परेशानियों से बचने के लिए उसने अपनी निजी गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड लगा रखा है। हालांकि, उसने अपनी परेशानी की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं बताई। (India News Viral⁠)

बताया गया कि चंद्रशेखर भूमिज झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से मिलने के उद्देश्य से एसएसपी आवास पहुंचा था। उस समय एसएसपी आवास में डीजीपी की मौजूदगी में वरीय पुलिस अधिकारियों की बैठक चल रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के कारण उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। (India News Viral⁠)

घटना के बाद निजी वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर एसएसपी आवास जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर ऐसी गाड़ी के पहुंचने को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में किसी कार्रवाई या आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है।