जमशेदपुर: विजयादशमी के बाद शहर में मेल-मिलाप और उत्सव का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ और सांस्कृतिक संगठन ‘संस्कार भारती’ के संयुक्त तत्वावधान में नागा मंदिर प्रांगण में भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समारोह का मंच संचालन रीना सिन्हा ‘सलोनी’ ने किया, जबकि ‘सहयोग’ की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता ने स्वागत भाषण दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंभू तिवारी और विशिष्ट अतिथि शशि तिवारी उपस्थित रहे। कला, साहित्य और समाज सेवा में योगदान के लिए रागिनी भूषण, मुदिता चंद्रा, डॉ. जूही समर्पिता, संध्या सिन्हा, विजय भूषण, अल्पना भट्टाचार्य, सरित श्रीवास्तव, स्नेहलता सिन्हा, भारती कुमारी और विक्की गाबरी को सम्मानित किया गया। आशु तिवारी और पुष्पा तिवारी ने सभी सम्मानित लोगों को माता की चुनरी भेंट की।
समारोह में गीत, संगीत, नृत्य और कविता पाठ की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। डॉ. भारती कुमारी और डोला बाजपेयी ने वंदना प्रस्तुत की। नीलाम्बर चौधरी, राजेंद्र साह राज, लक्ष्मी सिंह रूबी, प्रणति शरण, अनिता निधि, आलोक मंजरी, सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्बी घोष, अन्नी अमृता और स्वाति ने गीतों से समां बांधा। वहीं दीपिका, स्मारिका, अल्पना भट्टाचार्य और संध्या सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। ममता कर्ण और बसंत जमशेदपुरी ने कविता पाठ किया।
समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में ‘संस्कार भारती’ की सचिव अरुणा भूषण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद महिलाओं की आकर्षक गरबा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर अरुणा झा, डॉ. आशा गुप्ता, सुधा गोयल, परवेज अख्तर, अंजनी किशोर सहाय, साधना और अनीता सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

