मनोरंजन: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अभिनेता गौतम गुलाटी ने अपनी रणनीति के दम पर अल्टीमेट रूलर का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने मनीष गोयल और ऋषभ जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए शो की सबसे ताकतवर पोजिशन हासिल की। हॉकी टास्क के दौरान तीनों दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें आखिरी समय में गौतम के एक फैसले ने पूरे खेल का रुख बदल दिया।


फाइनल मुकाबले में गौतम गुलाटी, मनीष गोयल और ऋषभ जायसवाल को अपनी ओर से एक-एक कंटेस्टेंट चुनना था। गौतम ने इरीना रुडाकोवा, मनीष ने शहजाद पूनावाला और ऋषभ ने करण को मुकाबले के लिए चुना। टास्क के दौरान स्कोर और गोलपोस्ट में बदलाव के कारण मुकाबला लगातार रोमांचक बना रहा। तीनों दावेदारों की रणनीति और फैसलों पर सभी की नजरें टिकी थीं।
मुकाबले के आखिरी क्षणों में गौतम ने अपना अंतिम स्वैप इस्तेमाल करते हुए ऋषभ के साथ अपनी जगह बदल ली। उनके इस फैसले ने खेल की दिशा बदल दी और आखिरकार गौतम अल्टीमेट रूलर बन गए। सत्ता हासिल करने के बाद उन्होंने टावर का नाम बदलकर ‘गौतम सिटी’ रख दिया। उनके इस ऐलान के बाद शो में कंटेस्टेंट्स के बीच नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है।
‘राइज एंड फॉल 2’ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स के रूप में बांटा जाता है, जहां उन्हें सत्ता, रणनीति और पैसों के लिए मुकाबला करना होता है। शो के नए एपिसोड प्राइम वीडियो पर रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होते हैं।

