बॉलीवुड: अभिनेता वरुण धवन ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के हालिया एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे। शो के रैपिड-फायर राउंड में अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। इस दौरान करण जौहर ने वरुण से पूछा कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में उनकी परफॉर्मेंस ज्यादा दमदार थी या रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में। वरुण ने बिना झिझक रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा, “मैं निश्चित रूप से धुरंधर में रणवीर को चुनूंगा।”


साल 2023 में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया था। उनके इंटेंस अभिनय और किरदार के गुस्से व बदले की कहानी की काफी चर्चा हुई। हालांकि, फिल्म को महिलाओं के चित्रण और टॉक्सिक मर्दानगी को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 915 करोड़ रुपये की कमाई की।
वहीं, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आए। उनके लुक, गंभीर अंदाज और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा हुई।
रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भी शामिल है, जिसमें वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होने की योजना है।
वरुण धवन के इस बयान के बाद दोनों अभिनेताओं की फिल्मों और अभिनय को लेकर मनोरंजन जगत में चर्चा तेज हो गई है।

