जमशेदपुर: मानगो के आजाद नगर स्थित अहमदिया मस्जिद में वक्फ-ए-नौ बच्चों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए बच्चों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और मानव सेवा के प्रति जागरूक करना था।


कार्यशाला के दौरान जमात के पदाधिकारियों ने वक्फ-ए-नौ तहरीक के इतिहास और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। बच्चों को नमाज के महत्व, अच्छे आचरण और जीवन में अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सेवा भावना और शिक्षा के प्रति समर्पण विकसित करना जरूरी है।
कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को धार्मिक और सामाजिक मूल्यों के साथ बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का संदेश दिया गया।

