आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला रेल हादसा, छठ पर टाटा-छपरा के बीच चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Spread the love

जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनाखान स्टेशन पर स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मालगाड़ी के एक वैगन में आग दिखाई देने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेत की मदद से आग बुझवाई और प्रभावित वैगन को मालगाड़ी से अलग कराया। उनकी तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने उन्हें सम्मानित किया।

वहीं, छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 12 और 17 नवंबर को टाटानगर से तथा 13 और 18 नवंबर को छपरा से रवाना होंगी।

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से छठ पर्व पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है।