जमशेदपुर: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता भगवान दास का बुधवार को निधन हो गया। 7 नवंबर को कीनन स्टेडियम के पास हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।


65 वर्षीय भगवान दास कदमा स्थित ईसीसी फ्लैट में रहते थे। उनके निधन की खबर से शहर के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर फैल गई। सहकर्मी अधिवक्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
अधिवक्ताओं ने भगवान दास के निधन को न्यायिक और विधिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन से परिवार और परिचितों के बीच भी शोक का माहौल है।

