टाटा स्टील लीज नवीकरण पर जेएचआरसी ने उठाए सवाल, नागरिक सुविधाओं और प्रदूषण की जांच की मांग

Spread the love

जमशेदपुर: टाटा स्टील की लीज नवीकरण प्रक्रिया के बीच झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने शहर की नागरिक सुविधाओं और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। संगठन के प्रमुख मनोज मिश्रा ने उपायुक्त, मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लीज समझौते की धारा 4 और 17 के अनुपालन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मनोज मिश्रा ने सवाल उठाया कि दो रुपये प्रति एकड़ की दर से मिली जमीन के बदले शहर की बस्तियों को अब तक कौन-कौन सी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संगठन ने लीज की शर्तों के पालन और आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करने की मांग की है।

इसके साथ ही जेएचआरसी ने वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने और शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव दिया है। संगठन का कहना है कि पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शी कार्रवाई जरूरी है।