जमशेदपुर। रेलवे में सुरक्षा संबंधी कार्यों और आवश्यक रखरखाव को लेकर 12 से 18 नवंबर तक कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इस फैसले से टाटानगर और आसपास के रेल मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अवधि में टाटानगर-गुवा, टाटानगर-चक्रधरपुर, राउरकेला-टाटानगर, हटिया-राउरकेला और झाड़ग्राम-धनबाद रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
खासकर रोजाना काम और पढ़ाई के सिलसिले में इन ट्रेनों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और परिचालन से जुड़ी ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

